बुधवार, 7 अक्टूबर 2009
स्वागत है.. .. ...................
लीजिये जी! कुछ अपने मन की कहने कुछ आपके मन की सुनने क्षितिज हाज़िर है........... ये ब्लॉग की दुनिया भी न सच कहू तो बड़ी मस्त चीज है. मेरे जैसे लोगो के लिए तो वरदान है. मेरे जैसे लोगो से आशय उनसे है जो न केवल सोचते है बल्कि अपनी साडी बातें दुसरो से कहना कहते है.बताना चाहते हैं अपनी भावनाओ को दुसरो के साथ. तो आज से अपन भी ये सिलसिला शुरू कर रहा है..अरे मन की बातें करते करते अपने बारमें तो बताना ही भूल गया, दरअसल मै माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल का छात्र हूँ. और उस पर प्रसारण पत्रकारिता का, तो बोलना ही आता है. सो मैंने सोचा की बोल कर कहना ज्यादे प्रभावी होता है या लिख कर, तो मैंने कहा पहले लिख कर देखते हैं. सो ये ब्लॉग मैंने बनाया. अब हर दो दिन पर आपको अपने मन की बातें बताऊंगा और दो दिन बाद आपकी बाते पढ़ कर जानूंगा. तो दोस्तों शुरू करते है ये सिलसिला जो बातो ही बातो में कई सारे राजनैतिक सामाजिक आर्थिक और न न जाने कौन कौन से तिक समस्याओं का हल निकलने का प्रयास करेंगे. अच्छा अब जाता हू. और जाते जाते एक सवाल आपके लिए छोड़ जाता हूँ.... आपके अनुसार एक आदर्श परिवार में क्या क्या गुण होने चाहिए ?? इन्तेज़ार रहेगा आपके जवाबो का.. शेष फिर मिलने पर........... खुदा हाफिज़ ........
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
acchee bat hai kshitiz ji. aapka intajar karenge.. hindi chitthaa jagat me aapka swagat hai..
जवाब देंहटाएं